Weather News: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जून के इस आखिरी सप्ताह से लेकर सितंबर महीने तक अच्छी मानसूनी बारिश होने की संभावना है। गंगा और दूसरी नदियों के तराई वाले क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।
कानपुर में महानगर में अगले 48 घंटे में मानसूनी बारिश शुरू होगी। इस बीच प्री मानसूनी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार को भी दक्षिण से लेकर शहर के अन्य क्षेत्रों में 2.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन भर रहे बादलों की वजह से चकेरी और इसके आसपास के क्षेत्रों में तापमान 41.3 डिग्री और बीच शहर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का पारा 27 डिग्री पर आ गया है।
विज्ञापन
सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसूनी बारिश आने तक दिन का पारा 40 डिग्री तक रहेगा। डॉ. पांडेय के अनुसार जून के इस आखिरी सप्ताह से लेकर सितंबर महीने तक अच्छी मानसूनी बारिश होने की संभावना है। गंगा और दूसरी नदियों के तराई वाले क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। डॉ. पांडेय ने बताया कि दिन में उत्तर पश्चिमी हवाएं बहुत धीमी गति से अभी भी पहुंच रही है, इसकी वजह से अगले दो दिनों तक दोपहर में तेज धूप बनी रहेगी।