फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: धूप निकली पर मौसम में ठंडक, बारिश और ओले पड़ने की संभावना

Thu, 23 Mar 2023 11:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डाॅ. एसएन पांडेय के अनुसार अरब सागर और भूमध्य सागर से एक साथ चक्रवाती हवाएं उठ रही हैं। इसकी वजह से 24 मार्च से तेज हवा के साथ बारिश और ओले व बिजली गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गुरुवार को मौसम खुला रहा। धूप निकली, लेकिन नम हवाओं की वजह से मौसम में ठंडक बनी रही। सीएसए मौसम विभाग के अनुसार 24 मार्च से फिर से बारिश और ओले पड़ने की संभावना है। चक्रवाती हवाएं 24 घंटे पहले से ही सक्रिय हो गई हैं।

विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डाॅ. एसएन पांडेय के अनुसार अरब सागर और भूमध्य सागर से एक साथ चक्रवाती हवाएं उठ रही हैं। इसकी वजह से 24 मार्च से तेज हवा के साथ बारिश और ओले व बिजली गिरने की संभावना है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ओले भी पड़ सकते हैं।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार अभी तेज होगी बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के साथ ही ज्योतिषीय गणना में भी इस महीने और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानी डाॅ. एसएन पांडेय के अनुसार इस बार चारों दिशाओं से हवाओं में परिवर्तन की वजह से मौसम बदला है। इसी तरह ज्योषित विशेषज्ञ डाॅ. आदित्य पांडेय के अनुसार इस नवरात्रि के शुरुआत से आखिरी तक बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। बताया कि इस बार देवी का आगमन नाव पर और वापसी हाथी से हो रही है। इन दोनों का संबंध पानी से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें