फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: धूप से राहत पर रात में गलन बरकरार; रात 12 बजे 12 गुना हुआ प्रदूषण, 17 से बारिश के आसार

Sun, 11 Jan 2026 04:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में दिन में तेज धूप से राहत मिली है, लेकिन रात का पारा 4.6 डिग्री तक गिरने से कड़ाके की ठंड और पाले का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पिछले कई दिनों से लगातार चल रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से आसमान पूरी तरह से साफ रहा्र जिससे धूप का असर तेज हुआ। दिन का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इन्हीं हवाओं की वजह से रात में तापमान तेजी से गिरने लगा है। रात का पारा पिछले 24 घंटे में एक डिग्री लुढ़ककर 4.6 डिग्री दर्ज हुआ। कानपुर प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में पांचवें स्थान पर है। रविवार को दिन में तेज धूप के साथ करीब 10 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। रात में शीतलहर चलेगी।

विज्ञापन

हवा में नमी 20 प्रतिशत कम हो गई है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 16 जनवरी तक अभी इसी तरह का माैसम रहने की संभावना है। कानपुर की सीमा से लेकर बुंदेलखंड तक दिन में धूप के साथ उत्तर पश्चिमी हवाएं तेज चल सकती हैं। 17 जनवरी के बाद माैसम में बदलाव का पूर्वानुमान है। तब फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ेगा और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। फिलहाल रात को पाला पड़ने के साथ-साथ कोहरा भी तेज रहेगा। हाईवे पर कहीं-कहीं दृश्यता शून्य रह सकती है।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
इन शहरों में सबसे कम रहा न्यूनतम तापमान
  • आजमगढ़ 3.7 डिग्री
  • अयोध्या 4.0 डिग्री
  • फुरसतगंज 4.2 डिग्री
  • बरेली 4.6 डिग्री
  • कानपुर 4.6 डिग्री

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
शुक्रवार रात को सीजन में सबसे अधिक प्रदूषण, एक्यूआई 400 पार
गिरते तापमान के बीच शुक्रवार को प्रदूषण आठ गुना बढ़ गया है। इस सीजन में अभी तक प्रदूषण की मात्रा 400 के ऊपर नहीं गई। शुक्रवार को रात 11 बजे किदवईनगर में 416 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदूषण की सामान्य मात्रा 50 एक्यूआई होती है। ठंड के सीजन में अभी तक 300 एक्यूआई अधिकतम प्रदूषण की मात्रा रही है। लगातार नमी में इजाफा होने से और कोहरे की अधिकता से प्रदूषित कणों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
सामान्य से आठ गुना बढ़ा प्रदूषण
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शहर में लगाए गए प्रदूषण मापक यंत्र की रीडिंग के अनुसार नेहरूनगर में 246 और कल्याणपुर में 171 एक्यूआई रिकाॅर्ड किया गया। इसी तरह पिछले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री था। इसके और भी नीचे जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रात में पाला पड़ने की चेतावनी जारी की है। घने कोहरे की वजह से सुबह आठ बजे तक महानगर और बरेली में दृश्यता शून्य आंकी गई।
विज्ञापन

Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
नमी में इजाफा और कोहरे की अधिकता से बढ़े प्रदूषित कण
शाम के समय यह 50 मीटर के आसपास रही। सीएसए के माैसम विभाग के अनुसार हवा में अधिकतम नमी 97 और न्यूनतम 59 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पाला और कोहरे का असर अगले एक सप्ताह तक जारी रह सकता है। दिन में धूप निकलने की संभावना है। कानपुर मंडल सहित प्रदेश भर में शाम से लेकर रात भर गलन की स्थिति बरकरार रहेगी। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी संभावित है लेकिन कानपुर में फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है। दिन में धूप के साथ पांच से छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें