फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: पहाड़ से आ रही नमी से हो रही बारिश, 15 के बाद भी जारी रह सकता है मानसून, ये है अलर्ट

Tue, 09 Sep 2025 11:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: इस बार मानसून के आखिरी वक्त में जिस तरह से बारिश हो रही है, उससे लग रहा है कि बरसात आगे भी खिंच सकती है। माैसम विज्ञानी इसे जलवायु परिवर्तन की वजह भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर मंडल के उरई क्षेत्र के ऊपर अचानक से आई ट्रफ लाइन से बने चक्रवात की वजह से महानगर में सोमवार को जमकर बारिश हुई। माैसम विभाग के अनुसार दो घंटे के अंतराल में 38.7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। कल परसों दिन में धूप होगी, लेकिन सुबह या फिर शाम के समय बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार पर्वतीय राज्यों से आ रही नमी की वजह से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर काले घने बादल बन रहे हैं। अगले 48 घंटे के बीच बादलों की आवाजाही का यह सिलसिला जारी रहेगा। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसूनी सीजन आमताैर पर 15 सिंतबर तक माना गया है।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
24 से 48 घंटे के बीच बनती रही है ट्रफ लाइन
15 की शाम या फिर 16 सितंबर की सुबह इसकी विदाई हो जाती है। लेकिन इस बार मानसून के आखिरी वक्त में जिस तरह से बारिश हो रही है, उससे लग रहा है कि बरसात आगे भी खिंच सकती है। माैसम विज्ञानी इसे जलवायु परिवर्तन की वजह भी बता रहे हैं। अक्सर ट्रफ लाइन 24 से 48 घंटे के बीच बनती रही है।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
8.2 किमी प्रति घंटा रही हवा की रफ्तार
ऐसा पहली बार हुआ है जब कुछ घंटे के अंतराल में ही काले घने बादल बने और तेज बारिश हुई। इस बीच चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय के माैसम विभाग के अनुसार अधिकतम तामपान 32.7 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 8.2 किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
शहर में अलग-अलग दर्ज हुई बारिश की मात्रा
कंपनी बाग-नवाबगंज क्षेत्र: 38.7 मिमी
काकादेव-पांडुनगर क्षेत्र: 37.3 मिमी
नाैबास्त क्षेत्र: 32.4 मिमी
सिविल लाइंस क्षेत्र: 22.8 मिमी
चकेरी क्षेत्र: 19 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें