मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले पांच दिन सुबह और शाम घना कोहरा हो सकता है। बर्फीली हवाएं अभी चलती रहेंगी। दिन में मौसम खुला रहेगा लेकिन हवा की वजह से धूप का असर कम होगा।
कानपुर में मौसम विभाग ने जैसा अनुमान जताया था, वैसा ही हुआ। फरवरी माह के पहले दिन ही सुबह से शाम तक 9.3 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। धूप निकलने से अधिकतम तापमान .8 डिग्री बढ़कर 20 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन ठंड में कमी नहीं आई। बता दें मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक तेज ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
इस बीच न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 95 और न्यूनतम 65 प्रतिशत रही। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले पांच दिन सुबह और शाम घना कोहरा हो सकता है। बर्फीली हवाएं अभी चलती रहेंगी। दिन में मौसम खुला रहेगा लेकिन हवा की वजह से धूप का असर कम होगा।