फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: दोपहर तक छाई रही बदली, तेज हवा चलने से धूप भी रही बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बर्फीली हवाओं के चलते बुधवार को मौसम सर्द रहा। वहीं, 9.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलीं। इससे गलन रही। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बदली छायी रही।
विज्ञापन

दोपहर बाद हल्की धूप निकली जो तेज हवा के आगे बेअसर रही। हालांकि लोग धूप में बैठे नजर आए। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आगामी सप्ताह में आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके कारण बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है। सुबह शाम के समय शीतलहर रहेगी। घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें