फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: मार्च के पहले हफ्ते में ही गर्मी के तीखे तेवर, नमी बढ़ने से उमस करेगी बेहाल, हेल्थ अलर्ट जारी

Fri, 06 Mar 2026 09:40 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में पारा सामान्य से 3.3 डिग्री बढ़कर 31.3 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे समय से पहले गर्मी और उमस ने दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञानियों ने दिन-रात के तापमान में बढ़ते अंतर को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
  • अधिकतम-31.30 डिग्री सेल्सियस।
  • न्यूनतम-15.2 डिग्री सेल्सियस।
 
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। गर्मी की आहट का संकेत दे रहा है। गुरुवार को पारा 31.3 डिग्री पर पहुंच गया। पांच मार्च के सामान्य औसत तापमान से यह 3.3 डिग्री अधिक है। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से थोड़ा सा अधिक है।

विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि अब दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होती जाएगी। अभी रात का तापमान सामान्य औसत के आसपास रहेगा। दिन और रात के तापमान में गैप बढ़ेगा। डॉ. पांडेय का कहना है कि दिन और रात के तापमान में अधिक गैप होना मानव और पशुओं के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता।

विज्ञापन

,kanpur weather update - फोटो : amar ujala
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही है नमी
उन्होंने बताया कि समय चक्रवाती हवाओं के घेरे बने हुए हैं। साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इससे कानपुर परिक्षेत्र के माहौल में नमी बढ़ रही है। तापमान और नमी बढ़ने से हीट इंडेक्स बढ़ जाता है। इससे उमस वाली गर्मी होने लगती है। सीएसए की मौसम वेधशाला में सुबह की नमी 76 और दोपहर को 36 प्रतिशत रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें