फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: किदवईनगर में AQI 416 के पार; कोहरे और गलन के बीच पाले की चेतावनी, विजिबिलिटी हुई शून्य

Sat, 10 Jan 2026 11:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में कड़ाके की ठंड के बीच एक्यूआई 416 पहुंचने से हवा जहरीली हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पाला पड़ने और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन पर कोहरे के बीच जीआरपी के सामने ट्रैक पार करते यात्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गिरते तापमान के बीच शुक्रवार को प्रदूषण आठ गुना बढ़ गया है। इस सीजन में अभी तक प्रदूषण की मात्रा 400 के ऊपर नहीं गई। शुक्रवार को रात 11 बजे किदवईनगर में 416 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदूषण की सामान्य मात्रा 50 एक्यूआई होती है।

विज्ञापन

ठंड के सीजन में अभी तक 300 एक्यूआई अधिकतम प्रदूषण की मात्रा रही है। लगातार नमी में इजाफा होने से और कोहरे की अधिकता से प्रदूषित कणों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शहर में लगाए गए प्रदूषण मापक यंत्र की रीडिंग के अनुसार नेहरूनगर में 246 और कल्याणपुर में 171 एक्यूआई रिकाॅर्ड किया गया।

सेंट्रल स्टेशन पर ठंड और कोहरे के बीच परेशान यात्री - फोटो : amar ujala
24 घंटे में रात में पाला पड़ने की चेतावनी
इसी तरह पिछले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री था। इसके और भी नीचे जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रात में पाला पड़ने की चेतावनी जारी की है। घने कोहरे की वजह से सुबह आठ बजे तक महानगर और बरेली में दृश्यता शून्य आंकी गई।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
दिन में धूप निकलने की संभावना
शाम के समय यह 50 मीटर के आसपास रही। सीएसए के माैसम विभाग के अनुसार हवा में अधिकतम नमी 97 और न्यूनतम 59 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पाला और कोहरे का असर अगले एक सप्ताह तक जारी रह सकता है। दिन में धूप निकलने की संभावना है।
विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
पश्चिमी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी संभावित
कानपुर मंडल सहित प्रदेश भर में शाम से लेकर रात भर गलन की स्थिति बरकरार रहेगी। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी संभावित है, लेकिन कानपुर में फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है। दिन में धूप के साथ पांच से छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें