उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में तेज बारिश, आंधी और ओले पड़ने की संभावना है। इसके बाद तेज धूप और गर्मी रहेगी। तापमान 40 से ऊपर चला जाएगा और एक झटके में घने बादल भी आ जाएंगे। ऐसा इस महीने में पहले भी हो चुका है और आगे भी इसकी संभावना है। इस बीच मंगलवार को धूप निकलने पर अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 30.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। जबकि न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री लुढ़ककर 15 डिग्री पर आ गया। डॉ. पांडेय ने बताया कि मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसका असर प्रदेश के मध्य भाग पर दिखाई पड़ रहा है। बताया कि अभी इसके एक सप्ताह तक सक्रिय रहने की संभावना है।
अप्रैल में बारिश की स्थिति
2003 में 39.8 मिमी.
2023 में अभी तक 47.8 मिमी.
इसके बीच के वर्षों में 16 से 32 मिमी तक बारिश रिकार्ड की गई लेकिन आंधी-तूफान नहीं आया।
इस बार तेज धूप के बाद अचानक बारिश और ओले पड़ने से फसलों के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। आगे भी इस तरह के मौसम से सावधान रहने की जरूरत है। तेज धूप में बाहर निकलने से पहले सिर ढके और खाली पेट न रहे। पकी फसलों को भी खेतों में न छो़ड़े।- डॉ. एसएन पांडेय मौसम विभाग प्रमुख सीएसए