फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: 28 को हो सकती है 10 से 15 मिमी बारिश, बढ़ेगी ठिठुरन…फिर चलेगी शीतलहर, पढ़ें अलर्ट

Sun, 25 Jan 2026 02:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में 27 जनवरी से मौसम फिर खराब होगा और 28 जनवरी तक झमाझम बारिश के आसार हैं। इसके बाद फरवरी की शुरुआत तक शीतलहर चलने से ठिठुरन काफी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अगले 48 घंटों बाद मौसम तेजी से बदलेगा। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 27 जनवरी की दोपहर से माैसम में बदलाव शुरू होगा। 28 की दोपहर तक महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में 10 से 15 मिमी की बारिश हो सकती है। इस वजह से एक फरवरी तक शीतलहर चल सकती है।

विज्ञापन

गुरुवार रात को हुई 4.5 मिमी बारिश के बाद अगले 48 घंटे तक दिन में धूप निकलेगी, रात में भी ठंड बनी रहेगी। इस बीच बारिश की वजह से दिन का तापमान 2.2 डिग्री लुढ़ककर 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। रात के समय बादल होने की वजह से न्यूनतम पारा चार डिग्री बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala

अगले 48 घंटे के लिए खत्म हो गया है पश्चिमी विक्षोभ
माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की आधी रात को अचानक बना पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 48 घंटे के लिए खत्म हो गया है। इसकी वजह से हवाएं फिर से चलेंगी। इनकी रफ्तार आठ से 10 किमी प्रति घंटा हो सकती है। शाम से लेकर सुबह तक कोहरे का असर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें