सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया
भरोसे में आकर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे के करीब किशोरी ने विशाल से सचेंडी के एक गांव निवासी मौसी के घर जाने की बात कही, तो युवक ने उसे छोड़ने का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे साइकिल से बिठाकर मौसी के घर ले जा रहा था। तभी किसान नगर के आगे निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास सुनसान जगह पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवक की तलाश में जुटी पुलिस
इसके बाद मौके से भाग निकला। पीड़ित किशोरी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रिपोर्ट दर्ज कर सचेंडी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।