फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हरिद्वार से छोड़े गए पानी से नहीं बनेगी बाढ़ की स्थिति, 25 हजार क्यूसेक पानी बैराज से छोड़ा गया

Mon, 21 Jun 2021 01:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गंगा बैराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार से छोड़े गए पानी के लिए सिंचाई विभाग ने गंगा बैराज का अपना जल रिजर्व खाली कर लिया है। इससे 19 जून को हरिद्वार से छोड़ा गया पानी जब बैराज पहुंचेगा तो बाढ़ की स्थिति पैदा नहीं हो पाएगी। इस समय हरिद्वार और नरौरा से बराबर पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


पानी को नरौरा से बैराज आने में करीब 48 घंटे लग जाते हैं। अक्सर बाढ़ आने से शुक्लागंज तथा बैराज के आसपास बसे 25 छोटे पुरवों और गांव प्रभावित हो जाते हैं। गंगा बैराज के गेज रीडर उत्तम पाल ने बताया कि सुबह आठ बजे गंगा जल स्तर अप स्ट्रीम में समुद्र तल से 111.500 मीटर और डाउन स्ट्रीम में 109.980 मीटर था।

रात आठ बजे अप स्ट्रीम में 111.600 मीटर और डाउन स्ट्रीम में 109.850 मीटर था। शुक्लागंज में जलस्तर 108.580 मीटर था। रविवार को हरिद्वार से सुबह एक लाख 93 हजार 263 और रात को एक लाख 12 हजार 300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन


इसी तरह नरौरा से सुबह 68 हजार 957 और रात को एक लाख 11 हजार 441 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा बैराज से डाउन स्ट्रीम में सुबह 15 हजार 156 और रात में 10 हजार 954 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें