फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पांडु नदी किनारे के 30 मकानों में घुसा पानी, अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

Sun, 23 Aug 2026 09:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मकानों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से बर्रा और गुजैनी के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। नदी किनारे के करीब 25 से 30 मकानों में पानी घुस गया। रविवार को जाॅइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए कंपोजिट विद्यालय में राहत शिविर बनाया गया है। राहत किट के लिए मांग भेजी गई है। कई परिवार रिश्तेदारों या अपने दूसरे मकानों में चले गए। कुछ किराये के मकानों में रह रहे हैं। एसडीएम ने पानी उतरने के बाद विशेष सफाई अभियान चलाने, कीटाणुनाशक का छिड़काव और पेयजल व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्रों को आवासीय योजना का लाभ देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें