फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया वसीम का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Mon, 13 Feb 2023 05:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के नारामऊ निवासी वसीम मोहम्मद (28) का शव सोमवार सुबह कब्र से खोदकर निकाला गया। एसीएम तृतीय जेएल सरोज के अलावा बिठूर और चौबेपुर थाने की पुलिस ने मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक वसीम और उसकी पत्नी शहनाज 30 जनवरी को चौबेपुर के विरोहा गांव के पास सड़क पर बाइक समेत गिर पड़े थे, इलाज के लिए ले जाते समय वसीम ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


पत्नी शहनाज के मुताबिक वसीम के गले की नस पर कटे का निशान था। इस पर वसीम के पिता सईद मोहम्मद ने जिलाधिकारी कानपुर और मां रौशन जहां ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर गुहार लगाई थी कि बेटे वसीम का शव कब्र से निकाल उसका पोस्टमार्टम करवाया जाए। जिससे कि मौत की वजह सामने आ सके। परिजनों को शक है कि वसीम के गले पर किसी चीज से हमला किया गया है। कब्र से शव निकालने के दौरान सैकड़ो लोग आसपास इकठ्ठा रहे। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें