ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस, 60 रुपये, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है। पूछताछ में उसने अपने भाई एहतिशाम के साथ मिलकर 17 नवंबर की देर रात आजाद पार्क, फेथफुलगंज के पास गोकशी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी पचरोजा, जाजमऊ का रहने वाला है। उपचार के बाद उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।