नगर निगम के दो स्कूलों की जमीन पर खड़ी की गई पांच मंजिला बिल्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में केडीए अफसरों ने मंगलवार को छोटे मियां का हाता में बनी दावत-ए-इस्लामी की पांच मंजिला इमारत की जांच की। उन्होंने दावत-ए-इस्लामी के सेंटर में मौजूद लोगों से बिल्डिंग का नक्शा मांगा, तो वह नहीं दिखा सके। मौके पर काबिज लोगों को चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने एक-दो दिन में नक्शा नहीं दिया, तो नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माण सील करने से लेकर ध्वस्तीकरण तक हो सकता है।
बता दें कि पुलिस प्रशासन से शिकायत की गई थी कि छोटे मियां का हाता, कर्नलगंज स्थित जिस जमीन पर पिछले साल तक सरकारी स्कूल चलता था। छह महीने पहले उस स्कूल के बच्चों को नजदीक स्थित दूसरे सरकारी प्राइमरी स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया। शिकायत में यह जमीन नगर निगम की बताई गई, जिसे अवैध रूप से बेचा गया और उसमें अवैध रूप से ही बहुमंजिली इमारत बनवा दी गई। परेड बवाल के बाद इसमें दावत-ए-इस्लामी का सेंटर खुल गया।