फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence: नौ और उपद्रवी गिरफ्तार, पत्थरबाजों का पोस्टर जारी, आम जनता से पुलिस ने मांगा सहयोग

Tue, 07 Jun 2022 08:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर हिंसा मामले में पुलिस ने नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 38 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। वीडियो और फोटो से अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पोस्टर जारी कर पुलिस ने आम लोगों से 9454403715 पर सूचना देने को कहा है। 
 
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जारी किया गया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नई सड़क पर हुए बवाल में शामिल नौ और उपद्रवियों को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से ये आरोपी गिरफ्त में आए हैं। इसमें कई साजिशकर्ता भी हैं। बवाल में अब तक कुल 38 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। उधर पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद 40 उपद्रवियों का पोस्टर जारी किया है। एसआईटी ने भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

तीन जून की दोपहर में नई सड़क पर बवाल हुआ था। दर्जन भर लोग जख्मी हुए थे। बवाल में पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की थीं। घटना के दिन 18 उपद्रवी दबोचे गए थे। दूसरे दिन हयात समेत चार मुख्य साजिशकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीसरे दिन सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि जैसे-जैसे उपद्रवियों की पहचान होती जा रही है, उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। 

पथराव करते उपद्रवियों की हो रही है पहचान - फोटो : अमर उजाला
पत्थर फेंकते कैद हुए, पुलिस ने किया बेनकाब
पुलिस ने घटना से संबंधित तमाम फोटो व वीडियो जुटाए थे। इसके आधार पर 40 उपद्रवियों का पोस्टर जारी किया गया है। हालांकि इसमें छह फोटो दो-दो बार हैं। यानी 34 उपद्रवी पोस्टर में हैं। पुलिस ने ये पोस्टर हिंसा प्रभावित क्षेत्र समेत तमाम इलाकों में चस्पा किए हैं। आम लोगों से अपील की है कि उपद्रवियों की पहचान कराने में मदद करें। कोई भी शख्स 9454403715 पर सूचना दे सकता है। उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
एसआईटी ने शुरू की जांच, साक्ष्य जुटाना शुरू
केस की विवेचना के लिए डीसीपी साउथ संजीव त्यागी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। डीसीपी सोमवार को टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी उनके साथ थी। हिंसा प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने कई साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा केस के वादी के बयान दर्ज किए। डीसीपी ने अब तक की कार्रवाई की जानकारी विवेचक से ली। अब आगे की पूरी कार्रवाई एसआईटी ही करेगी। 
विज्ञापन

उपद्रवियों की पहचान का सिलसिला जारी - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों की पहचान करने का सिलसिला जारी
ज्वाइंट सीपी ने बताया कि एडीसीपी पूर्वी के नेतृत्व में काम कर रही दूसरी एसआईटी फोटो व वीडियो से उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। करीब सौ उपद्रवियों की स्पष्ट फोटो मिल चुकी है। ये पथराव करते, पेट्रोल बम फेंकते दिख रहे हैं। अभी कई और पोस्टर जारी किए जाएंगे। जो पोस्टर जारी किया गया है, उसमें से चार की पहचान कुछ ही देर बाद कर ली गई है। उनकी तलाश में दबिश जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें