पोस्टर वाले कई हिरासत में लिए गए
पुलिस ने 40 उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए हैं। देर रात तक पुलिस को तमाम सूचनाएं मिलीं। इसके जरिये करीब एक दर्जन उपद्रवियों की पहचान हुई। इनमें से अधिकतर उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मंगलवार को उनकी गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेजेगी।
एसआईटी ने शुरू किया साक्ष्य जुटाना, उपद्रवियों की पहचान जारी
केस की विवेचना के लिए डीसीपी साउथ संजीव त्यागी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। डीसीपी सोमवार को टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी उनके साथ थी। हिंसा प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने कई साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, ज्वाइंट सीपी ने बताया कि एडीसीपी पूर्वी के नेतृत्व में काम कर रही दूसरी एसआईटी फोटो व वीडियो से उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। करीब सौ उपद्रवियों की स्पष्ट फोटो मिल चुकी है। ये पथराव करते, पेट्रोल बम फेंकते दिख रहे हैं। अभी कई और पोस्टर जारी किए जाएंगे।