फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence: मुख्तार बाबा की 25 करोड़ की संपत्ति चिह्नित, दो लक्जरी कार भी शामिल

Tue, 02 May 2023 09:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुख्तार बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में पुलिस ने नई सड़क बवाल में फंडिंग और गैंगस्टर के आरोपी मुख्तार बाबा की अब तक 25 करोड़ की संपत्ति चिह्नित कर ली है। साथ ही उन्नाव के कटरी पिपरखेड़ा स्थित जमीन का सिमांकन और मूल्यांकन भी कर लिया है। चुनाव बाद संपत्तियों की जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। पिछले साल तीन जून को हुए नई सड़क बवाल के मामले में गैंगस्टर के आरोपी बनाए गए मुख्तार बाबा व बिल्डर हाजी वसी की अब तक 28.50 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

विज्ञापन


इसी क्रम में पुलिस की टीम ने मुख्तार बाबा की 25 करोड़ की और संपत्ति चिह्नित की है। जिसमें उन्नाव के कटरी पिपरखेड़ा में मुख्तार के बेटे के नाम से दर्ज 15 करोड़ की संपत्ति, बिठूर में पत्नी गुलशन जहां के नाम से दर्ज पौने दो बीघा जमीन, जाजमऊ व स्वरूनगर स्थित एक अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 404 और दो लक्जरी कारें हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने प्रकाश में आईं सभी संपत्तियों के दस्तावेज हासिल कर लिए हैं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उनका मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें