कानपुर नई सड़क बवाल के मामले में बंद शातिर जावेद अहमद ने सरसौल में किससे मुलाकात की थी। उस शख्स को वह क्या सूचना देने गया था और उससे क्या सूचना लेकर लखनऊ की तरफ निकल गया था। इसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने बस्ती जेल जाकर जावेद से जाकर पूछताछ करेगी।
ज्वाइंट सीपी ने एसआईटी से एक सह विवेचक भेजने के निर्देश अध्यक्ष को दिए हैं। ज्वाइंट सीपी ने बताया कि जांच में इस तथ्य की पुष्टि हो गुई है कि 3 जून को बवाल के बाद हयात जफर हाशमी, जावेद अहमद, मोहम्मद सुफियान और मोहम्मद राहिल पहले सरसौल भागकर गए थे। वहां पर गाड़ी से उतरकर जावेद अकेला मोटरसाइकिल पर आए एक शख्स से मिलने गया था।