फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सड़क बवाल: दंगाइयों को फंडिंग करने का आरोपी हाजी वसी रिहा, एनएसए की वजह से जेल में कट रही थी रातें

Wed, 27 Sep 2023 08:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जानकारी के मुताबिक अब जेल प्रशासन ने मुख्तार बाबा के अलावा तीन अन्य आरोपी जो हिंसा में शामिल थे। इनको दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की है। शासन को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। आरोपी एक साथ मिलकर किसी तरह की साजिश न रच सकें, इसलिए जेल बदली जा रही हैं।
विज्ञापन
हाजी वसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद चंद्रेश्वर हाते पर हुए हमले और फिर हुए बवाल का आरोपी बिल्डर हाजी वसी जेल में एक साल दो महीने बाइस दिन काटने के बाद रिहा हो गया। उसपर आरोप था कि वह बिल्डर हाजी वसी हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी को फंडिंग करता था।

विज्ञापन

इसी के चलते उसे 5 जुलाई को 2022 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, सितंबर महीने में उसपर शासन की मंजूरी के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून रासुका लगा दिया गया। रासुका एक साल तक तामील रह सकता है, जिसके कारण संबंधित व्यक्ति को रासुका की मियाद खत्म होने तक जेल में रखा जा सकता है।
इसके चलते उसके कुछ मामलों में जमानत पाने के बावजूद वसी के जेल से अगले एक साल तक रिहा होने के सारे दरवाजे बंद हो गए। हालांकि उसके बेटे अब्दुल रहमान को पिछले साल 10 अक्तूबर को जमानत मिल गई। चूंकि उसपर रासुका नहीं लगा था, इसलिए वह जेल से रिहा भी हो गया।

विज्ञापन

वसी पर रासुका भी लगा दिया गया
बता दें, नई सड़क बवाल में पुलिस ने तीन केस दर्ज किए थे। इसके बाद मामले में मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी, बिल्डर हाजी वसी, मुख्तार बाबा समेत 56 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसी के बाद वसी, मुख्तार बाबा, शफीक और अकील खिचड़ी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और बाद में वसी पर रासुका भी लगा दिया गया।

55 नामजद और एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था। बवाल की जांच कर रही टीम ने 40 लोगों को चिह्नित कर उनके चौराहों पर पोस्टर चस्पा कराए थे। पुलिस ने मामले में 55 लोगों को नामजद और एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

60 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल
इसमें अब तक 60 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। मुख्य रूप से हयात जफर हाशमी, बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार बाबा आदि भी शामिल है। हयात समेत आठ मुख्य आरोपियों को पिछले महीने ही आलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू
जानकारी के मुताबिक अब जेल प्रशासन ने मुख्तार बाबा के अलावा तीन अन्य आरोपी जो हिंसा में शामिल थे। इनको दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की है। शासन को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। आरोपी एक साथ मिलकर किसी तरह की साजिश न रच सकें इसलिए जेल बदली जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें