फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence: ईडी ने हयात जफर हाशमी एंड कंपनी का ब्योरा मांगा, संपत्तियां भी हो रही हैं चिन्हित

Thu, 09 Jun 2022 10:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ईडी मुख्यालय ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर हयात जफर हाशमी एंड कंपनी से संबंधित जानकारी मांगी है। इसके साथ ही, एसआईटी के अलावा कई अन्य टीमों ने भी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर हिंसा मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के निर्देश पर पुलिस ने बवाल के साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी एंड कंपनी का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया। कुछ संपत्तियां भी चिन्हित की हैं। दो दिन के भीतर पूरी जानकारी ईडी को भेज दी जाएगी। अधिकतर जानकारी तो तत्काल उपलब्ध है लेकिन बैंक खाते आदि की जानकारी पुलिस अधिक से अधिक जुटा रही है। जिससे पुख्ता जानकारी पर ईडी को कार्रवाई करने में आसानी हो।

विज्ञापन

बवाल में पीएफआई के सदस्यों की गिरफ्तारी हुई थी। हयात के भी पीएफआई से कनेक्शन सामने आया था। जिसके बाद ईडी सक्रिय हो गई थी। ईडी की एडिशनल डायरेक्टर सोनिया नारंग ने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा था। जिसमें बवाल के मामले में दर्ज की गईं एफआईआर की कॉपी, पीएफआई के सदस्यों व उनके संपर्क के लोगों की पूरी कुंडली मांगी थी। साथ ही यह भी कहा था कि अगर पुलिस के पास अन्य कोई जानकारी है, तो वह भी दे सकते हैं।

विज्ञापन

इसके बाद एसआईटी, एटीएस और अन्य अफसर जानकारी जुटाने में जुट गए हैं। हयात के अब तक चार बैंक खातों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस उसके परिवार वालों, करीबियों व संगठन के खातों का ब्योरा जुटा रही है। इसके अलावा उसके करीबी लोगों के बैंक खातों की भी जानकारी दी जाएगी। इसमें उसका करीबी बिल्डर भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें