कानपुर में नई सड़क हिंसा मामले का आरोपी बिल्डर हाजी वसी अपने बेटे संग अंडरग्राउंड हो गया है। आरोपी मुख्तार बाबा की बेटी भी फरार हो गई है। पुलिस ने दोनों की तलाश में सोमवार रात को कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं आए। एसआईटी ने मुख्तार के करीबी हमजा को भी आरोपी बनाया है, जिसकी तलाश जारी है।
नई सड़क बवाल में पुलिस ने बिल्डर हाजी वसी को हयात का फाइनेंसर बताया है। इसी आधार पर वसी के साथ उसके बेटे उमर को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं, एसआईटी बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा को एक सप्ताह पहले जेल भेज चुकी है। साथ ही प्रेम नगर के शिव मंदिर पर कब्जा करने के मामले में बाबा की बेटी नाज आयशा पर धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसलिए पुलिस उमर और नाज आयशा को पकड़ने की जद्दोजहद कर रही है।