फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence: जेल भेजे गए पांच आरोपियों को मिल सकती है राहत, 14 और उपद्रवियों की हुई पहचान, तलाश शुरू

Sun, 03 Jul 2022 02:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नई सड़क उपद्रव में 14 नए उपद्रवियों की पहचान हुई है। एसआईटी ने चिह्नित उपद्रवियों की तलाश शुरू की है। एसआईटी ने वीडियो और फुटेज के आधार पर नए उपद्रवियों की पहचान की है।
विज्ञापन
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नई सड़क बवाल में चिह्नित कर जेल भेजे गए पांच आरोपियों को राहत मिल सकती है। संदिग्ध उपद्रवियों की जांच कर रही कमेटी को इन पांचों के खिलाफ बवाल में शामिल होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। जांच कमेटी ने इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर एसआईटी को सौंप दी है। ऐसे में जल्द पांचों संदिग्धों को आरोपों से मुक्त किया जा सकता है।

विज्ञापन


बवाल की जांच कर रही टीम ने 40 लोगों को चिह्नित कर उनके चौराहों पर पोस्टर चस्पा कराए थे। पुलिस ने मामले में 55 लोगों को नामजद और एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, एसआईटी ने 60 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल भेजे गए कई संदिग्ध लोगों के परिजनों ने उन्हें गलत फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर से जांच की मांग की थी।

पुलिस कमिश्नर ने नौ जून को ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम गठित की थी। कुल 24 प्रार्थना पत्र आए थे। कमेटी ने अलग-अलग तिथियों में तीन बार सुनवाई और छानबीन के बाद पांचों के खिलाफ कोई साक्ष्य न मिलने की रिपोर्ट तैयार कर एसआईटी को सौंपी है। 

आवेदनों पर तीन बार सुनवाई और साक्ष्य संकलन के बाद रिपोर्ट एसआईटी को सौंपी है। आगे की कार्रवाई एसआईटी की ओर से की जाएगी।- आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

14 और उपद्रवियों की हुई पहचान, तलाश शुरू 

विज्ञापन

नई सड़क उपद्रव में 14 नए उपद्रवियों की पहचान हुई है। एसआईटी ने चिह्नित उपद्रवियों की तलाश शुरू की है। एसआईटी ने वीडियो और फुटेज के आधार पर नए उपद्रवियों की पहचान की है। हालांकि अफसरों ने अभी इनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें