फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर विकास दुबे केस: दहशतगर्दों को पनाह देने वालों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, कोर्ट में हुई पेशी

Tue, 07 Sep 2021 02:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

चौबेपुर पुलिस ने इनके खिलाफ आरोप पत्र एडीजे चतुर्थ की कोर्ट में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि बिकरू कांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है लेकिन अवकाश पर होने के चलते आरोपियों की पेशी एडीजे चतुर्थ की कोर्ट में की गई है।
विज्ञापन
कानपुर विकास दुबे केस: कानपुर एनकाउंटर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिकरू कांड के आरोपियों को पनाह देने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ सोमवार को आरोप पत्र दाखिल किया है। जिले के ही अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। इन आरोपियों के नाम घटना के छह माह बाद प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन


तब आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया था। सभी माती जेल में हैं। सोमवार को चार्जशीट दाखिल होने के दौरान इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। सहायक शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि अब सुनवाई की अगली तिथि 23 सितंबर तय की गई है।

दो जुलाई 2020 को हुए बिकरू कांड के बाद आरोपियों को पनाह देने वालों की छानबीन शुरू हुई। इसमें धनीरामपुर रूरा के अमन शुक्ला, अनुभव तिवारी, मंगलपुर झींझक के शुभम पाल, करियाझाला झींझक के संजय परिहार, रसूलाबाद कस्बे के रामजी उर्फ राधे, शिवली के विष्णु कश्यप का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


सोमवार को चौबेपुर पुलिस ने इनके खिलाफ आरोप पत्र एडीजे चतुर्थ की कोर्ट में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि बिकरू कांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है लेकिन अवकाश पर होने के चलते आरोपियों की पेशी एडीजे चतुर्थ की कोर्ट में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें