तहसीलदार न्यायिक के कारीगर के घूस लेने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील के तहसीलदार न्यायिक कैलाश यादव की कोर्ट में उनके कारीगर अजय शुक्ला का रिश्वत लेते वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वह कुर्सी के नीचे से रुपये लेकर गिनने के बाद उन्हें जेब में रखते नजर आया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
तहसील में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि अजय करीब 15 वर्षों से तहसीलदार न्यायिक की कोर्ट में प्राइवेट कर्मचारी है। सरकारी लिखापढ़ी में इनका कहीं नाम नहीं है। आरोप है कि कार्यालय में फाइलों के रखरखाव से लेकर कई मामलों के निस्तारण तक में वसूली करता है। पूर्व में इसके खिलाफ शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को जब अजय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे। इस संबंध में तहसीलदार न्यायिक कैलाश की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।