फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: धुरंधर-2 के गायक वैभव गुप्ता पहुंचे ननिहाल, रणवीर सिंह के गले मिलने का साझा किया किस्सा, गदगद हुए लोग

Sat, 28 Mar 2026 10:55 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: इंडियन आइडल सीजन-14 के विजेता वैभव गुप्ता शुक्रवार को अपने मामा के घर सहजनी पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों और व्यापार संगठन ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
धुरंधर-2 के गायक वैभव गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन आइडल सीजन-14 के विजेता व धुरंधर-2 में मन अटकेया गीत गाकर लोगों को झुमाने वाले वैभव गुप्ता सहजनी स्थित ननिहाल पहुंचे। व्यापार संगठन के अलावा अन्य लोगों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। इससे वह गदगद हो गए। गायक वैभव गुप्ता शुक्रवार को सहजनी निवासी मामा मदन मोहन गुप्ता के आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन

मामा के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष अमिता मिश्रा, महामंत्री विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने भव्य स्वागत किया।  वैभव ने कहा कि मामा के यहां बचपन में बहुत प्यार मिलता था। बताया कि गायकी का शौक बचपन से ही था। इससे पहले इंडियन आइडल सीजन-14 में प्रतिभाग किया था और विजेता बनने का गौरव हासिल हुआ था।

विज्ञापन

http://



वैभव ने सबका मान-सम्मान बढ़ाया

इसके बाद उनको धुरंधर-2 में गीत मन अटकेया गाने का मौका मिला। आज यह गीत लोगों की जुबान पर है। इस गीत ने बड़ी पहचान दी है। गाने की लॉन्चिग पर अभिनेता रणवीर सिंह ने गले लगाकर बधाई दी थी। ममेरे भाई अश्वनी गुप्ता एवं विशाल गुप्ता ने बताया कि भाई वैभव अब देश दुनिया के सितारे बन गए हैं। यह गर्व की बात है। वैभव ने सबका मान-सम्मान बढ़ाया है। इस मौके पर अंकित, अनुराग कुशवाहा, अंशु गुप्ता, आकाश यादव, कुशांक गुप्ता, कॉमेडियन लक्ष्य निगम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें