70 इकाइयों का आवंटन उद्यमियों को किया जा चुका है
जो इकाइयां अब तक नहीं बिकी हैं, उन्हें किराये पर देने की तैयारी है। यूपीएसआईसी के अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार बाजपेई ने बताया कि चार मंजिल की इमारत बनाई जा चुकी है। 70 इकाइयों का आवंटन उद्यमियों को किया जा चुका है। भूतल, प्रथम और द्वितीय तल पर स्थित अधिकतर इकाइयां आवंटित हो चुकी हैं। बिजली का कनेक्शन होने के बाद फायर और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से एनओसी लेकर इकाइयां स्थापित की जाएंगी।