फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हवन सामग्री के नाम पर चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले दो इत्र कारोबारी पकड़े गए

Wed, 23 Oct 2024 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीसामऊ पुलिस ने चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले दो इत्र कारोबारियों को पकड़ा है। कन्नौज निवासी आरोपियों के पास से पांच बोरियों में 113 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद हुई है।
विज्ञापन
पकड़े गए चंदन तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीसामऊ पुलिस ने हवन सामग्री के नाम पर चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले कन्नौज के दो इत्र कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास 1.13 कुंतल चंदन की लकड़ी बरामद की है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। सीसामऊ थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि मंगलवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान टाटमिल की ओर से जरीब चौकी चौराहे की तरफ आ रही एक संदिग्ध कार को रोका गया।
विज्ञापन


तलाशी में कार से पांच बोरियों में 113 किग्रा चंदन की लकड़ी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम कन्नौज के अजयपाल कन्नौज रोड निवासी जीशान वारसी और आकिब बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी इत्र का कारोबार करते हैं। वह हवन सामग्री के नाम पर चंदन की लकड़ी की तस्करी करते थे। वे दोनों ट्रांसपोर्ट नगर से चंदन की लकड़ी लेकर कन्नौज जा रहे थे। यह चंदन की लकड़ी ट्रांसपोर्ट नगर में कहां से आती है। इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कन्नौज में आपराधिक मुकदमे और गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन

एफएसटी ने 1.18 लाख रुपये किए जब्त
वहीं सीसामऊ विधानसभा में उपचुनाव की प्रक्रिया होने के कारण आरोपियों के पास से बरामद 1 लाख, 18 हजार,760 रुपये बरामद हुए। जिसे एफएसटी टीम ने कब्जे में लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा व उत्तर प्रदेश ट्रांजिस्ट ऑफ टिंबर एंड अदर फारेस्ट प्रोड्यूस रूल्स समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें