इशारे करते हुए अश्लील टिप्पणी की है। यह सुनकर युवती के पिता, भाई और उसके चाचा मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों को वहां से खींचकर घर के पास ले आए और दोनों को जमकर पीटा। बवाल बढ़ने पर इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसी दौरान होटल मालिक ने दहशत फैलाने के लिए लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर दी।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल जब्त किए गए हैं। उनके मोबाइल में वीडियो नहीं मिला है। पता किया जा रहा है कि क्या वीडियो डिलीट कर दिया गया है या किसी अन्य मोबाइल में बनाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी निकलवाए जा रहे हैं।
वीडियो बनाने और छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। मारपीट की भी घटना हुई है। जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
आकाश कुलहरि, एडिश्नल सीपी कानून व्यवस्था