फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बुखार से दो की मौत, डेंगू के 11 मरीज मिले, कुरसौली के दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Wed, 22 Sep 2021 10:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खामोश हो गया कुरसौली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में बुधवार को बुखार से दो और रोगियों की मौत हो गई है। कई रोगियों की हालत गंभीर है। रोगी हैलट और निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा 11 और रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें दो रोगी कुरसौली गांव के हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग 13 स्थानों पर कैंप लगाकर 230 डेंगू संदिग्ध बुखार के रोगियों के सैंपल लिए हैं। 
विज्ञापन


सामान्य वायरल कहा जाने वाला संक्रमण घातक हो रहा है। मझावन के रहने वाले यासीन (25) की बुखार से मौत हो गई। उन्हें चार दिन से बुखार आ रहा था। इसके बाद हालत बिगड़ गई। बिधनू सीएचसी प्रभारी डॉ. एसपी यादव ने बताया कि रोगी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें