फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चकेरी और बिठूर में हादसों में दो की माैत, एक की शिनाख्त नहीं

Tue, 01 Jul 2025 06:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में दो लोगों की माैत हो गई, एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। चकेरी थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर अहिरवां के दोसड़का कट पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मथुरा के ग्राम मगोर्रा निवासी मनोज शर्मा (36) की मौत हो गई। भाई योगेश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बिठूर थाना - फोटो : amar ujala
इसी प्रकार, बिठूर थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह मॉडल डेयरी के पास सर्विस लेन पर 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची मंधना चौकी की पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। युवक शरीर पर ग्रे व मटमैले रंग की चेकदार हॉफ शर्ट, नीली जींस और सफेद गमछा मिला। वहीं, दाहिने हाथ में कड़ा और कलावा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें