फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घंटाघर चौराहे पर सिपाही और युवक के बीच मारपीट, एसीपी बोले- मामले की जांच कराई जा रही है

Tue, 01 Jul 2025 04:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मामले में कलक्टरगंज एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि सुतरखाना चौकी इंचार्ज से मामले की जांच कराई जा रही है। युवक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सिपाही और युवक में मारपीट (वीडियो ग्रैब) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घंटाघर चौराहे पर रविवार दोपहर किसी बात को लेकर ट्रैफिक सिपाही और और युवक युवक के के बीच हाथापाई हो गई। इस बीच युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन

सिपाही और युवक में मारपीट (वीडियो ग्रैब) - फोटो : amar ujala

वायरल वीडियो में लड़खड़ाता हुआ युवक ट्रैफिक सिपाही की वर्दी पकड़े हुए नजर आ रहा है। कुछ लोग बीच बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं तो कुछ सिपाही से युवक के डंडा मारने को लेकर सवाल कर रहे हैं। कुछ देर बाद सिपाही हेलमेट पहनकर बाइक ले जाने की कोशिश करता है तो युवक उसे पीछे से पकड़ लेता है।

विज्ञापन

सिपाही और युवक में मारपीट (वीडियो ग्रैब) - फोटो : amar ujala
केपीएम अस्पताल ले गया था सिपाही
फिर उसे मारने का प्रयास करता है। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार का कहना है कि युवक नशे में था, सड़क पर गाली गलौज कर रहा था। वह गिरने की वजह से घायल हो गया। उसको सिपाही ने किनारे करने की कोशिश की, तो लोगों ने समझा कि मारपीट हो रही है। सिपाही उसको इलाज कराने के लिए केपीएम अस्पताल ले गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें