आरपीएफ ने भीमसेन डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में खड़ी मालगाड़ी के वैगन से डीजल और पेट्रोल चोरी करने में आरपीएफ कानपुर की क्राइम ब्रांच और ग्वालियर की क्राइम ब्रांच ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी का 4000 लीटर पेट्रोल और डीजल बरामद हुआ है। भीमसेन आरपीएफ के कार्यवाहक पोस्ट प्रभारी अभिषेक ने बताया कि जनवरी में यार्ड में खड़ी मालगाड़ी से 2000 लीटर पेट्रोल और डीजल चोरी हुआ था।