फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चलती कार में दुष्कर्म की कोशिश, रास्ते में फेंका, युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों पर लगाया आरोप

Sun, 12 Sep 2021 12:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पीड़िता ने जाजमऊ चौकी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पीड़िता से संपर्क कर तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलते ही चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ में शुक्रवार रात युवती के ब्वॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाकाम रहने पर उसको जाजमऊ चौकी के पास फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़िता जाजमऊ चौकी पहुंची जहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसको टरका दिया और कहा कि आरोपी चमनगंज के हैं इसलिए केस वहीं के थाने में दर्ज होगा। शनिवार को अफसरों ने संज्ञान लिया और चकेरी पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। 

मूलरूप से लखनऊ निवासी 23 वर्षीय युवती नवाबगंज में किराये के मकान में रहती है। युवती के मुताबिक चमनगंज निवासी एक युवक उसका ब्वॉयफ्रेंड था लेकिन कुछ समय से उससे बातचीत बंद हो गई थी। उसके एक दोस्त ने शुक्रवार रात को फोन कर बुलाया।
विज्ञापन


जब वह कार में बैठी तो देखा कि उसमें पहले से ही उसका ब्वॉयफ्रेंड व उसका एक और दोस्त बैठा है। कार तेजी से भगाने लगे। चलती कार के दौरान दुष्कर्म करने का प्रयास किया। कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर जाजमऊ चौकी के पास उसको फेंक कर भाग निकले।

पीड़िता ने जाजमऊ चौकी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पीड़िता से संपर्क कर तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलते ही चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी। जो भी आरोपी होंगे उनको गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें