फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बदला रहेगा यातायात, नो एंट्री पास रहेंगे निरस्त

Wed, 28 May 2025 11:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। शुक्रवार सुबह चार बजे से रात्रि आठ बजे तक डायवर्जन प्रभावी रूप से लागू रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रूप से लागू रहेगी। इस दौरान सभी प्रकार के नो एंट्री वाहन पास निरस्त रहेंगे। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि जीटी रोड व वीआईपी रोड का प्रयोग न करके अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन


ऐसा रहेगा ट्रैफिक प्लान
- गंगा बैराज तिराहा से कोई भी कॉमर्शियल वाहन कर्बला चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन यश कोठारी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- कल्याणपुर क्रॉसिंग से कॉमर्शियल वाहन दाहिने मुड़कर पनकी रोड, नमक फैक्टरी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- टाटमिल चौराहा, अफीम कोठी की तरफ से आने वाले कॉमर्शियल वाहन जरीब चौकी से फजलगंज चौराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- गुमटी नंबर पांच की तरफ से आने वाले समस्त कॉमर्शियल वाहन गोल चौराहा से दाहिने मुड़कर हैलट पुल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
Trending Videos

- वेंडी स्कूल तिराहा से वाहन कंपनी बाग की तरफ नहीं जा सकेंगे। स्कूल तिराहे से बाएं मुड़कर आरबीआई कट तिराहा से रानीघाट चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- वीआईपी रोड की तरफ से आने वाले वाहन रानीघाट चौराहा से बाएं मुड़कर राजीव पेट्रोल पंप, आर्य नगर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- छपेड़ा पुलिया से कोई भी वाहन देवकी चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। सभी वाहन नमक फैक्टरी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- रावतपुर तिराहा से कोई भी वाहन कंपनी बाग चौराहा के तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन जीटी रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- नबावगंज थाना की तरफ से आने वाले कोई भी वाहन विष्णुपुरी तिराहा से बाएं मुड़कर सब्जी मंडी चौराहा, वेंडी स्कूल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- गेस्ट्रोलीवर हॉस्पिटल की तरफ आने वाले वाहन गोपाला तिराहा के पास इंडियन पेट्रोल पंप से दाहिने मुड़कर राजीव पेट्रोल पंप होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- फूलबाग, चार्लिस चौराहा की तरफ से आने वाले वाहन मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- चार्लिस चौराहा, किला तिराहा की तरफ से आने वाले वाहन झाड़ीबाबा तिराहा से वीरेंद्र स्वरूप स्कूल रेलवे ओवरब्रिज से सर्किट हाउस होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- अहिरवां, चकेरी की तरफ से आने वाले कॉमर्शियल वाहन रामादेवी चौराहा से बाएं मुड़कर श्यामनगर बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- अफीम कोठी की तरफ से आने वाले कॉमर्शियल वाहन टाटमिल चौराहा से दाहिने मुड़कर बाबूपुरवा, किदवईनगर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- उन्नाव नया गंगा पुल की तरफ से आने वाले वाहन पनचक्की चौराहा से बाएं मुड़कर मुरे कंपनी पुल के नीचे से लखनऊ फाटक क्राॅसिंग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- उन्नाव, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, महोबा, जालौन, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, हरदोई, की तरफ से आने वाले भारी वाहन कानपुर नगर की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे।

यह होगी पार्किंग व्यवस्था
- पशुपालन एवं दुग्ध उत्पाद तिराहा के पास (राज्यपाल व मुख्यमंत्री फ्लीट पार्किंग)
- चंद्र शेखर आज़ाद की मूर्ति के पीछे खाली स्थान (पास धारक/मीडिया/पुलिस/प्रशासन)
- पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान विभाग के सामने
- सीएसए पुलिस चौकी के सामने खाली स्थान
- नलकूप दो चौराहा के पास खेतों में पार्किंग
- विकास भवन से नलकूप चौराहा पर स्थित खाली खेत
- ऑफिसर्स कॉलोनी सड़क के दोनों तरफ
- ऑफिसर्स कॉलोनी पार्क पार्किंग
- शारदानगर क्राॅसिंग से विकास भवन गेट तक
- गुरुदेव चौराहा से विकास भवन तक सड़क के दोनों तरफ
- शारदानगर से अनुराग हॉस्पिटल चौराहा
- कृषि भवन कानपुर मंडल ग्राउंड
- 3 वानिकी गेट के सामने
- एचबीटीयू गेट नं. दो के दोनों तरफ
- एचबीटीयू गेट नं. चार व तीन के मध्य रोड के बाईं तरफ
- एचबीटीयू ग्राउंड गेट नं. चार के पास
- एचबीटीयू ग्राउंड गेट नं. से कंपनी बाग के तरफ सड़क पर
- पुराना आजाद नगर बस डिपो
- वीएसएसडी कॉलेज ग्राउंड दो (कर्बला चौराहा के पास)
- आजाद नगर बस डिपो
- आजाद नगर बस गैराज
- बस प्रशिक्षण संस्थान
- विकास नगर बस अड्डा
- एचबीटीयू वेस्ट कैंपस
- सीएसए गेट नं एक के बाएं खाली स्थान स्कोर्ट पार्किंग

 
विज्ञापन

एंबुलेंस के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एंबुलेंस के लिए एडवाइजरी जारी किया है। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को कोई दिक्कत न होने, इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की गई है। एंबुलेंस को किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9305104340 या ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9305104387 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही डायल 108 कंट्रोल रूम कांशीराम हॉस्पिटल में बनाया गया है। इसके लिए एक टीएसआई राजीव कुमार की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें