फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: माल रोड पर रूट डायवर्जन में हुए बदलाव से सुधरा यातायात, जगह-जगह लगाए गए साइन बोर्ड

Fri, 17 Dec 2021 03:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एडीसीपी ट्रैफिक राहुल मिठास के अनुसार वीआईपी रोड से नरोना चौराहे की ओर जाने वाले वाहन सवारों को किला रोड से होते हुए फलमंडी चौराह वाया झाड़ी बाबा पड़ाव से नरोना चौराहा भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
फूल बाग चौराहा से नरोना चौराहा तक रूट डायवर्जन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के मालरोड भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माण के चलते किए गए रूट डायवर्जन में यातायात पुलिस की ओर से किए गए कुछ बदलावों के बाद गुरुवार को इस रूट पर यातायात सुधरा नजर आया। पुलिस ने वाहन सवारों की सहूलियत के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड लगा दिए हैं।
विज्ञापन


इससे लोगों को पूर्व में हो रहे भ्रम से भी छुटकारा मिल गया। बड़े चौराहे से नरोना चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को फूलबाग से फलमंडी चौराहे वाया झाड़ी बाबा पड़ाव से चार्ल्स चौराहा, पनचक्की चौराहा से होते हुए नरोना चौराहा भेजा जा रहा था। एडीसीपी ट्रैफिक राहुल मिठास के अनुसार वीआईपी रोड से नरोना चौराहे की ओर जाने वाले वाहन सवारों को किला रोड से होते हुए फलमंडी चौराह वाया झाड़ी बाबा पड़ाव से नरोना चौराहा भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

बड़ा चौराहे से सीधे फूलबाग तक वाहनों के आने से इस रूट पर वाहनों का लोड बंट जाने से जाम नहीं लगा। वहीं, पनचक्की चौराहे पर साइन बोर्ड लगने से वाहन सवारों को सफर करने में सुविधा हुई। मुरे कंपनी पुल और एक्सप्रेस रोड से फूलबाग की ओर जाने वाले दो पहिया वाहनों व एंबुलेंस को मालरोड से सीधे गुजारने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इससे भी पनचक्की चौराहे पर बढ़ने वाला वाहनों का लोड कम हो गया। हालांकि, चार पहिया वाहनों को नरोना से पनचक्की वाया एलआईसी बिल्डिंग से होते हुए ही फूलबाग भेजा जा रहा है। इस पूरे रूट पर तैनात मार्शलों ने भी वाहन सवारों को यातायात सुगम बनाने में अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें