कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) लालइमली और कोतवाली की दीवारों का सुंदरीकरण (फेस लिफ्टिंग) कराएगा। इनके समेत 4.26 करोड़ के कार्यों के लिए बुधवार को टेंडर जारी किए गए हैं। नए साल की शुरुआत में इन कामों को शुरू कराने की योजना है।
केएससीएल बोर्ड की एक हफ्ते पहले हुई बैठक में लालइमली और कोतवाली की बाहरी दीवारों, फुटपाथ आदि के सुंदरीकरण का प्रस्ताव पास हुआ। बुधवार को इन कार्यों के लिए टेंडर जारी हुआ। इसकी लागत 1.08 करोड़ रुपये है। इसी तरह कोतवाली की फेस लिफ्टिंग कार्यों की अनुमानित लागत 1.93 करोड़ रुपये है।
इन कार्यों के ई-टेंडर एक जनवरी को दोपहर तीन बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। 3:30 बजे टेक्निकल बिड खोली जाएगी। इसी तरह 1.25 करोड़ रुपये से जागरुकता के लिए बोर्ड आदि लगाने के लिए भी ई-टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। ये टेंडर भी नए साल के पहले दिन दोपहर 3 बजे तक अपलोड किए जा सकते हैं, जिन्हें उसी दिन 3:30 बजे खोला जाएगा।