फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वीआईपी आगमन और राजनीतिक कार्यक्रम से जाम, सड़कों पर घंटों रेंगते रहे वाहन, एम्बुलेंस भी फंसी…लोग बेहाल

Wed, 04 Nov 2026 03:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर में एक राजनीतिक कार्यक्रम में वीआईपी के आगमन और त्योहार के सीजन के बीच यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी जाम लग गया, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
राजनीतिक कार्यक्रम में आए वीआईपी, जाम से जकड़ा शहर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के बीचोंबीच राजनीतिक कार्यक्रम में वीआईपी के आगमन से पूरा शहर जाम से जकड़ गया। त्योहार के समय यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने से लोग कराह उठे। रही सही कसर आस पास के इलाकों से राजनीतिक कार्यक्रम में लाई गईं बसों ने पूरी कर दीं, जिसने सड़कों को भर दिया।

विज्ञापन

डायवर्जन के चलते जीटी रोड से वाहन मोतीझील की ओर नहीं जा सके। इसके चलते कोकाकोला चौराहा,  जरीब चौकी, अफीम कोठी पर जाम लग रहा। लोग गुमटी गुरुद्वारा से अशोकनगर की ओर बड़े तो वहां भी वाहनों की कतारें लग गई। कर्नलगंज से बजरिया होते हुए पी रोड तक लोग हलकान हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन





जाम में एम्बुलेंस भी फंस गई

हालत यह रही कि लोग एक घंटे तक जहां के तहां खड़े रहे। जेके मंदिर से फजलगंज चौराहा तक पहुंचने में लोगों को डेढ़ घंटे का समय लग गया। यही हाल कालपी रोड का रहा, जिसके चलते विजयनगर तक भीषण जाम लग गया। फिलहाल स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। वहीं, जाम में एम्बुलेंस भी फंस गई।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें