फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जरीब चौकी बाजार बंद करके व्यापारियों ने निकाला जुलूस, छह करोड़ का कारोबार प्रभावित

Wed, 14 May 2025 11:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जरीब चौकी पर बनने वाला ओवरब्रिज टी टाइप बनाए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन
व्यापारियों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंधना से जरीब चौकी तक बनने वाले एलिवेटेड ट्रैक का डिजाइन बदलने की मांग के समर्थन में बुधवार को जरीब चौकी बाजार के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। बाजार बंदी से करीब छह करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। व्यापारियों ने कहा कि डिजाइन न बदलने से सालाना दो हजार करोड़ के कारोबार वाला बाजार खत्म हो जाएगा। व्यापारियों ने ओवरब्रिज को टी टाइप का बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन


जरीब चौकी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय मिश्र की अगुवाई में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने कहा कि एलिवेटेड ट्रैक का जो डिजाइन बनाया जा रहा है, उससे बाजार पर सीधा असर पड़ेगा। व्यापारियों ने कहा कि जरीब चौकी क्रॉसिंग में ओवरब्रिज बनने से एक हिस्से के जरीब चौकी बाजार की तरफ आने से जरीब चौकी व संगीत टाकीज का बाजार खत्म हो जाएगा। मंधना से जरीब चौकी तक एलिवेटेड ट्रैक बनने पर इसे जरीब चौकी क्राॅसिंग से 300 मीटर आगे बढ़ाकर खोला जाए या इस क्रॉसिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज को टी टाइप बनाकर जरीब चौकी बाजार की तरफ न लाया जाए।

जुलूस में शामिल होकर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और जिलाध्यक्ष गुरुज़िंदर सिंह ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्या के साथ खड़ा है। इस मौके पर अरुण पांडेय, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, गोविंद गुप्ता, श्यामू पांडे, संस्कार गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, एसएन गुप्ता, सुरेश त्रिपाठी, धर्मेंद्र बिहारी, आनंद गुप्ता, विनोद, सफी रहमानी, दिलीप पांडे, परशुराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें