कांवड़ियों को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस ने उठाई कांवड़
- फोटो : amar ujala
शनिवार रात को हुई इस घटना के बाद, पतारा चौकी इंचार्ज अनुज राजपूत और घाटमपुर कस्बा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह ने कांवड़ियों की मदद की। कस्बा चौकी इंचार्ज ने बताया कि हमीरपुर से लौट रहे कांवड़ियों को धरमपुर से लेकर सजेती थाना सीमा तक सुरक्षित निकाला गया। पुलिस के इस मानवीय प्रयास से कांवड़ियों ने भी राहत की सांस ली।