फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाढ़ में लापता हुए हमीरपुर के सपा सांसद, खोजने वाले को 150 रुपये का इनाम, सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल

Sun, 03 Aug 2025 12:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: सपा सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत के बाढ़ प्रभावित इलाकों से गायब रहने पर लोगों में गुस्सा है। नाराज लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें लापता बताते हुए खोजने वाले को 150 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सपा सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत जिले में आई बाढ़ के दौरान अपने क्षेत्र से नदारद हैं। बाढ़ पीड़ितों से मिलने न पहुंचने पर नाराज लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें सांसद को "लापता" बताया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्हें खोजकर लाने वाले को 150 रुपये का इनाम देने की बात कही गई है। पिछले तीन दिनों से जिले के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। इस दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति और नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद जैसे नेता लगातार बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन

पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से आ रहे हैं कमेंट
लेकिन, सपा सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत की तरफ से न तो कोई खबर ली गई है और न ही वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गए हैं। इसी से नाराज होकर लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है। इस पोस्ट पर पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से कमेंट आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें