फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मई से भरिए कानपुर से दिल्ली-मुंबई की उड़ान, यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी

Sat, 23 May 2020 09:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से 25 मई से दिल्ली और मुंबई के लिए दो फ्लाइटें शुरू हो जाएंगी।  अहमदाबाद की फ्लाइट के लिए अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। यात्रियों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप जरूरी होगा। एयरपोर्ट का कोई स्टाफ भी सीधे यात्रियों के संपर्क में नहीं आएगा।
विज्ञापन


25 मई को कानपुर से नई दिल्ली का किराया 4401 रुपये तय हुआ है। कानपुर से फ्लाइट दोपहर साढ़े 12 बजे उड़ान भरेगी और दिल्ली एयरपोर्ट दोपहर 1:50 बजे उतरेगी। जबकि वापसी का किराया 4901 रुपये होगा। दिल्ली से फ्लाइट सुबह 10:45 बजे उड़कर दोपहर 12:01 बजे कानपुर पहुंचेगी।

वहीं, 25 मई को मुंबई से कानपुर का किराया 11553 रुपये होगा। यह फ्लाइट मुंबई से सुबह 11:20 बजे उड़ेगी और दोपहर दो बजे कानपुर आएगी। कानपुर से मुंबई के लिए 8668 रुपये किराया लगेगा। यहां से फ्लाइट का समय दोपहर ढाई बजे है, जो शाम 4:50 बजे मुंबई पहुंचेगी।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट
कानपुर। यात्रियों को डेढ़ घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। मास्क, सैनिटाइजर के साथ मोबाइल में आरोग्य सेतु एप जरूरी किया गया है। यात्रियों की सोशल डिस्टेंसिंग संग मशीनों के माध्यम से जांच होगी। टिकट चेक करने वाला सीआईएसफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) का स्टाफ कांच के काउंटर में रहेगा। ये पीपीई किट से लैस होंगे। यात्रियों के बैग और दूसरे सामान सैनिटाइज होने के बाद ही एयरपोर्ट के अंदर जाएंगे।

चकेरी एयरपोर्ट से 25 मई से दिल्ली-मुंबई के लिए जहाजों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों को संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करना होगा। अभी अहमदाबाद की फ्लाइट का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। - बीके झा, निदेशक, चकेरी एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें