फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: घर लौट रहे ईंट-भट्ठा मजदूर की रास्ते में मौत, मचा कोहराम

Sat, 23 May 2020 09:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
रायबरेली में ईंट भट्ठा में मजदूरी के दौरान लॉकडाउन में फंस गया मजदूर परिवार के साथ बांदा के पैतृक गांव चल पड़ा। फतेहपुर से पिकअप में तिंदवारी आते समय रास्ते में अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पिकअप चालक बेंदा घाट चौराहे पर ही शव उतारकर भाग निकला। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझीवां गांव का मंगल (40) पुत्र रामलाल रायबरेली में ईंट भट्ठे में काम करता था। लॉकडाउन में भट्ठा बंद होने पर वह अब तक वहीं फंसा रहा। गुरुवार को ट्रक और बस से फतेहपुर आया।

शुक्रवार को वहां से पिकअप पर सवार होकर तिंदवारी आ रहा था। उसके साथ पत्नी और दो मासूम बच्चे भी थे। पिकअप में ही उसकी अचानक हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पिकअप चालक यहां बेंदा घाट चौराहे पर शव और उसकी पत्नी और बच्चे को उतारकर भाग गया। खबर मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी विजेता ने बताया कि दो दिन से सांस में तकलीफ थी और बुखार आ रहा था। भट्ठा मालिक ने झोला छाप डाक्टर को दिखाया था। उसने दो गोलियां दी थीगं। भट्ठा मालिक ने पैसा नहीं दिया।

तिंदवारी इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह और चौकी प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह और यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक के पैतृक गांव से परिजन भी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम से मौत की वजह पता चलेगी। कोरोना संक्रमण की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें