कानपुर-दिल्ली के बीच अबसे 90 सीट वाला जहाज उड़ेगा। न्यू ईयर को देखते हुए स्पाइस जेट ने 23 दिसंबर से बड़ा जहाज इस रूट पर उड़ाना शुरू कर दिया है। जुलाई में हुई हवाई सेवा की शुरुआत से ही 79 सीट वाला जहाज कानपुर-दिल्ली के बीच उड़ाया जा रहा था। नए जहाज से 11 सीटों का इजाफा हुआ है।
दिसंबर में यात्रियों की संख्या बढ़ता देख स्पाइस जेट ने बड़ा जहाज उतारने की योजना बनाई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास भी दिल्ली के लिए बड़ा जहाज उड़ाने की मांग आ रही थी। क्योंकि इस रूट पर हर रोज 90 से 95 प्रतिशत सीटें फुल जा रही हैं और नए साल के आसपास बुकिंग भी ज्यादा देख कंपनी ने बड़ा जहाज उतार दिया।
कुछ सीटों की वेटिंग रहने से मायूस होने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। ठंड अधिक बढ़ने और हवा की रफ्तार तेज होने के बावजूद विमानों की आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। इस रूट पर मई में 189 सीटर प्लेन उड़ाने की भी योजना है।
- जमील खालिक, स्थानीय निदेशक एयरपोर्ट अथॉरिटी