फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की 19 टेनरियों को बंद करने का आदेश, इस समय तक जारी रहेगी बंदी

Thu, 27 Dec 2018 11:51 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर में जाजमऊ की 19 टेनरियों को बुधवार देर रात बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया। यह बंदी गंगा किनारे दीवार बनाने तक जारी रहेगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से यह कार्रवाई टेनरियों से निकलने वाले प्रदूषित पानी के ओवरफ्लो होकर गंगा में जाने की वजह से की गई। यह सभी टेनरियां बुढ़िया घाट नाले के पास बनाए गए पंपिंग स्टेशन से जोड़ी गई हैं। बोर्ड की रिपोर्ट में कहा गया है कि टेनरियों का पानी पंपिंग स्टेशन से सीईटीपी (ट्रीटमेंट प्लांट) में जाने के बजाए ओवरफ्लो होकर गंगा में जा रहा है। 
विज्ञापन


कुंभ को देखते हुए टेनरियों की निगरानी के लिए दो अलग-अलग टीमें बनाई गईं हैं। यह टीमें टेनरियों की 24 घंटे अलग-अलग समय निगरानी कर रही हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि जिन टेनरियों को बंदी का आदेश जारी किया गया है, उनको प्रदूषित पानी सीईटीपी तक भेजने के लिए पंपिंग स्टेशन नंबर चार से जोड़ा गया है। मौके पर चार नंबर पंपिंग स्टेशन के बजाए पानी तीन नंबर पंपिंग स्टेशन से भेजा जाता पाया गया। इस कारण आधे से अधिक पानी ओवरफ्लो होकर गंगा में गिर रहा था।
 
विज्ञापन

डेमो पिक
चार नंबर पंपिंग स्टेशन के पास जो नाला मोड़ा गया है, उसमें रिसाव होने की वजह से पानी तीन नंबर से भेजा जा रहा था। इसी वजह से टेनरियों को बंद किया गया है। इस कार्रवाई पर टेनरी संचालकों ने विरोध जताया है। टेनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी डा. फिरोज आलम का कहना है कि बुढ़िया घाट नाले को ठीक से मोड़ने और यहां पर गंगा किनारे दीवार बनाने को एनजीटी की टीम ने जल निगम को आदेश दिया था। यह काम नहीं किया गया और जल निगम अधिकारियों पर कार्रवाई के बजाए टेनरियों को निशाना बनाया जा रहा है।

इन टेनरियों को बंदी का आदेश
अलबरका टेनरी, अलाइंज टेनरी, अनवर अहमद की टेनरी, अर्सी इंटरप्राइजेज, अजीज लेदर फिनिशर्स, एवरेस्ट एक्सपोर्ट, एवरेस्ट टेनरी, एवरेस्ट फार्मा डिवीजन, एवरेस्ट टेनिंग, फरहान टेनर्स, फिदा हुसैन टेनरी, गोल्डन इंटरप्राइजेज, हमराज टेनर्स, एनआर टेनर्स, सुपर टेनरी, वीनस इंडिया, युसुफ टेनरी, मेरिट लेदर टेनरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें