फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-दिल्ली के बीच उड़ेगा एक और जहाज, 90 सीटर होगा विमान

Thu, 27 Dec 2018 12:32 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर-दिल्ली के बीच अबसे 90 सीट वाला जहाज उड़ेगा। न्यू ईयर को देखते हुए स्पाइस जेट ने 23 दिसंबर से बड़ा जहाज इस रूट पर उड़ाना शुरू कर दिया है। जुलाई में हुई हवाई सेवा की शुरुआत से ही 79 सीट वाला जहाज कानपुर-दिल्ली के बीच उड़ाया जा रहा था। नए जहाज से 11 सीटों का इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन


दिसंबर में यात्रियों की संख्या बढ़ता देख स्पाइस जेट ने बड़ा जहाज उतारने की योजना बनाई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास भी दिल्ली के लिए बड़ा जहाज उड़ाने की मांग आ रही थी। क्योंकि इस रूट पर हर रोज 90 से 95 प्रतिशत सीटें फुल जा रही हैं और नए साल के आसपास बुकिंग भी ज्यादा देख कंपनी ने बड़ा जहाज उतार दिया।
 

कुछ सीटों की वेटिंग रहने से मायूस होने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। ठंड अधिक बढ़ने और हवा की रफ्तार तेज होने के बावजूद विमानों की आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। इस रूट पर मई में 189 सीटर प्लेन उड़ाने की भी योजना है।
विज्ञापन

-  जमील खालिक, स्थानीय निदेशक एयरपोर्ट अथॉरिटी 
विज्ञापन

डेमो पिक
पुराना वाला होता तो रह जाते
जब से 90 सीटर जहाज उड़ाया जा रहा है, तब से यात्रियों की संख्या पुराने वाले जहाज (79 सीटर) से ज्यादा रही है। भले ही दो से तीन यात्री ज्यादा रहे हों, यदि पुराना वाला रहता तो उन्हें विकल्प तलाशने पड़ते।

23 दिसंबर को 
दिल्ली से आए 80
कानपुर से गए 77

24 को 
दिल्ली से आए 85
कानपुर से गए 75

25 को
दिल्ली से आए 83
कानपुर से गए 79
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें