फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आधी रात जेसीबी लेकर पहुंचे दबंग, निर्माणाधीन मकान और बाउंड्रीवॉल को ढहाया, ACP ने दिए जांच के आदेश

Fri, 22 May 2026 12:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में तहसील और कोर्ट के आदेश के बावजूद 10-15 दबंगों ने रात में जेसीबी ले जाकर निर्माणाधीन मकान को ढहा दिया। एसीपी कृष्णकांत ने रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
घाटमपुर ललईपुर जमीन विवाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के ललईपुर गांव में कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए गुरुवार की रात निर्माणाधीन भवन में बुलडोजर चला दिया। पहले पैतृक भूमि को दबंगों ने खुद की बताकर कब्जा करना चाहा। जब तहसील की रिपोर्ट पर कोर्ट ने भूमि स्वामी को निर्माण कराने के आदेश दिए, तो गुरुवार की रात जेसीबी लेकर चार पहिया गाड़ियों से पहुंचे 10 से 15 लोगों ने बाउंड्री व निर्माण ढहा दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि मामले में दूसरे पक्ष के लोगों पर एक राजनीतिज्ञ का हाथ होने से सही होने के बावजूद  उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। ललईपुर निवासी संदीप निगम उर्फ मोनू ने की गई शिकायत में बताया कि गांव में हाइवे किनारे गाटा नंबर 700 क में उसकी पैतृक भूमि है। वहीं गांव के ही एक व्यक्ति की भूमि गाटा नंबर 704  में  है।

Trending Videos





कई वर्षों से बाउंड्री और गेट लगा हुआ है

कुछ लोग उनकी गाटा नंबर 700 क की भूमि को 704 बताकर उस पर कब्जा करना चाहते हैं, जबकि पैतृक भूमि पर कई वर्षों से बाउंड्री और गेट लगा हुआ है। पतहसील प्रशासन की जांच में भी उक्त भूमि उन्हीं की निकली है, जबकि दूसरे पक्ष की भूमि कुछ आगे निकली है। इसके बावजूद दूसरा पक्ष जब ज्यादा दबाव बनाने लगा तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने भी तहसील की रिपोर्ट को देखते हुए उक्त भूमि पर निर्माण कराने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन

बाउंड्री तोड़ी और निर्माण ढहाकर फरार
आरोप है कि गुरुवार की रात दो चार पहिया वाहनों के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे 10 से 15 लोगों ने पहले बाउंड्री तोड़ी और फिर कराया गया निर्माण भी ढहाकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से भी लिखित शिकायत की है। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि ऐसा है, तो तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें