फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: पति से विवाद के बाद मां ने 4 साल की मासूम बेटी का गला घोंटा; पुलिस ने महिला को दबोचा

Fri, 22 May 2026 11:12 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर इटौरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मां पर अपनी चार वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मां पर बेटी की हत्या का आरोप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आटा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अकबरपुर इटौरा गांव में एक मां ने ममता का गला घोंटते हुए अपनी ही चार साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद के कारण महिला मानसिक तनाव में थी, जिसका खामियाजा मासूम बच्ची को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।

विज्ञापन

आधी रात को वारदात से कांपा गांव

घटना बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे की है। ग्रामीण राजकुमार अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रोज की तरह राजकुमार अपने दो बेटों, उमंग और मयंक के साथ अलग चारपाई पर लेटे थे। वहीं, उनकी पत्नी विनीता अपनी चार साल की बेटी नैना के साथ दूसरी चारपाई पर सो रही थी। रात के सन्नाटे में जब पूरा घर गहरी नींद में था, तभी विनीता ने खौफनाक कदम उठाया। उसने सोते समय अपनी ही लाडली नैना का गला दबा दिया। मासूम बच्ची मां की पकड़ से छूटने के लिए छटपटाई होगी, लेकिन पत्थर दिल हो चुकी मां ने तब तक गला नहीं छोड़ा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं।

मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

बिजली कटी तो खुला राज

हत्या की इस वारदात का पता तब चला जब रात करीब 12 बजे के बाद अचानक गांव की बिजली गुल हो गई। पंखे बंद होने के कारण राजकुमार की नींद खुल गई। जब उन्होंने बेटी की चारपाई की तरफ देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मासूम नैना जमीन पर बेसुध पड़ी थी और उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। राजकुमार की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक मासूम दम तोड़ चुकी थी।

फोरेंसिक टीम और पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

शुक्रवार सुबह जैसे ही घटना की जानकारी फैली, अकबरपुर इटौरा गांव में मातम और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही इटौरा चौकी पुलिस, आटा थानाध्यक्ष अजय सिंह और सीओ कालपी अवदेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति-पत्नी के बीच पिछले काफी समय से अनबन चल रही थी। घर का माहौल अक्सर तनावपूर्ण रहता था। शुरुआती जांच में यही विवाद हत्या की मुख्य वजह बनकर उभर रहा है।

विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

http://



आरोपी मां हिरासत में

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मां विनीता को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान महिला के बयानों में विरोधाभास पाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर होने वाले झगड़े ने आज एक हंसते-खेलते घर को उजाड़ दिया। दो भाइयों के सिर से बहन का साया उठ गया और पिता के पास अब सिर्फ अपनी बेटी की यादें और पछतावा बचा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें