कानपुर में चकेरी एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग 31 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। यह बिल्डिंग 106 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपनी जनसभा में इस टर्मिनल का जिक्र करते हुए बताया कि इसके बनने से एक साथ तीन हवाई जहाज यहां उतरकर पार्क हो सकेंगे।
इसके अलावा 500 यात्रियों की टर्मिनल में आवाजाही हो सकती है। दरअसल, अभी तक चकेरी एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट के उतरने के बाद उड़ान भरने तक दूसरी फ्लाइट यहां लैंड नहीं कर सकती है। चकेरी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बनने के बाद यहां पर तीन हवाई जहाज एक बार में उतर सकेंगे और उड़ान भर सकेंगे।